फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडरग्राउंड केबल के बॉक्स में आग से शहर की बत्ती गुल

विज्ञापन
मीराजी चौकी इलाके में कूड़े के ढेर में लगाई गई आग। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। दिवाली से एक दिन पहले लोगों को बिजली कटौती का भी सामना करना पड़ा। शहर में जगह-जगह प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में कूड़े के ढेरों में लगाई गई आग से अंडरग्राउंड केबल में फाल्ट हो गया। इसके बाद पनबड़िया, कोतवाली, मीराजी चौकी उपकेंद्र से जुड़ेे इलाकों में पांच घंटे बिजली सप्लाई ठप रही।
विज्ञापन

नगर पालिका बदायूं के सफाई कर्मचारी दिवाली से कई दिन पहले हड़ताल पर चले गए थे। भाजपा की चेयरमैन दीपमाला गोयल और सफाई कर्मचारी अड़े रहे और दिवाली पर शहर गंदगी के ढेर में तब्दील हो गया। नगर विकास राज्यमंत्री ने मंगलवार को डीएम दीपा रंजन से सफाई व्यवस्था को लेकर बात की तो प्रशासन हरकत में आया। सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार, एसडीएम सदर सुखलाल शहर को दिवाली से पहले साफ-सुथरा करने के लिए जुट गए। इसी दौरान अच्छे के चक्कर में मुसीबत बढ़ गई। कर्मचारियों ने शहर में कई स्थानों पर कूड़े के ढेरों में आग लगा दी, ऐसे में अंडरग्राउंड केबल जल गई। इसका असर बुधवार को देखने को मिला। शहर के तमाम इलाकों में बिजली सप्लाई ठप हो गई। दिवाली से एक दिन पहले शहर में बिजली सप्लाई ठप होने से पावर कॉरपोरेशन के अधिकारी परेशान हो गए। तीन घंटे तो अंडरग्राउंड लाइन का फाल्ट तलाश करने में ही गुजर गए। शाम पांच बजे के बाद शहर के बिजली सप्लाई बहाल हो सकी। दिन भर सप्लाई ठप रहने के कारण शहर के लोगों को पानी की समस्या का भी सामना करना पड़ा।
शहर में कई स्थानों पर कूड़े के ढेरों में आग लगाने के कारण अंडरग्राउंड लाइन में फाल्ट हो गया था, इस कारण मीराजी चौकी, पनबड़िया और कोतवाली उपकेंद्रों से जुड़े कुछ इलाकों में बिजली कटौती की समस्या रही। अंडरग्राउंड केबल पैनलों के पास तमाम स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे हैं। अगर इसी तरह से आग लगाई जाती रही तो समस्या होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-प्रवेश कुमार, एक्सईएन विद्युत वितरण खंड प्रथम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें