फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव: 15 मार्च से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। 10 मार्च को विधानसभा चुनाव की मतगणना हो जाएगी। इसके तुरंत बाद ही एमएलसी चुनाव को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियां शुरू कर दी जाएंगी। आयोग की ओर से एमएलसी चुनाव को 15 मार्च से नामांकन प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इसे लेकर अधिकारियों ने चुनाव को लेकर तैयारियों को शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

चुनाव आयोग की ओर से विधान परिषद चुनाव कराने के लिए पहले अधिसूचना जारी की थी। इसके तहत 12 मार्च को एमएलसी चुनाव की मतगणना होनी थी लेकिन चुनाव कार्यक्रम में परिवर्तन कर दिया गया। अब 15 मार्च से एमएलसी चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी जो 19 मार्च तक चलेगी। नाम-निर्देशनों की समीक्षा 21 मार्च, नाम वापसी 23 मार्च तक होगी। इसके बाद जिले के छह मतदान केंद्रों पर 868 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। जबकि 12 अप्रैल को जिले में मतगणना की जाएगी। 16 अप्रैल से पूर्व ही निर्वाचन पूर्ण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

सहायक निर्वाचन अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि कुल 27 सौ वोटर इसमें मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसे लेकर तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें