बदायूं। राजकीय महाविद्यालय में इतिहास विभाग की ओर से वार्षिक विभागीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। ‘स्वतंत्रता प्राप्ति के प्रमुख कारण व गांधी का योगदान’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता हुई। इसमें बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा गीतांजलि सिंह को प्रथम स्थान मिला।
बीए तृतीय वर्ष की छात्रा पायल को दूसरा, बीए प्रथम वर्ष की छात्रा स्नेहा पांडेय को तीसरा स्थान मिला। वहीं बीए प्रथम वर्ष की छात्रा वर्षा व अमित कुमार के भाषण भी सराहनीय थे। इन्हें सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए जाने की घोषणा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभाग प्रभारी डॉ. अनिल कुमार ने व संचालन इतिहास परिषद के संयोजक डॉ. संजय कुमार ने किया। निर्णायक मंडल में हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. प्रेमचंद चौधरी, राजनीति विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. दिलीप वर्मा, अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. ज्योति विश्नोई रहे।
इस मौके पर डॉ. बबीता यादव, डॉ. सतीश सिंह यादव, डॉ. राकेश कुमार जायसवाल, डॉ. पवन शर्मा, डॉ. सचिन राठौर, डॉ. बरखा, डॉ. सारिका शर्मा, विजेंदर सिंह, अजय प्रताप सागर आदि मौजूद रहे। संवाद