फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की चहलकदमी से सहमे खुराफाती

विज्ञापन
मंडी पुलिस चौकी के नजदीक वाहनों को चेक करते एसपी सिटी। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। मंडी समिति ही नहीं शहर के अन्य इलाकों में भी शांति का माहौल रहा। इसके लिए पुलिस ने शहर के अलग-अलग इलाकों में रूट मार्च किया। लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को सड़क से हटाया।
विज्ञापन

मतगणना के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने को पुलिस पहले से तैयारी में जुटी थी। पहले ही खुराफातियों को कुंडी खटखटाकर घर के अंदर रहने को कहा गया था। इसके अलावा मंडी समिति और उसके आसपास इलाके में कई सुरक्षा घेरा बनाए गए तो वहीं डीएम दीपा रंजन, एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने सुबह के समय शहर में रूट मार्च किया। दोपहर के समय एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान और सीओ आलोक मिश्रा सड़क पर निकले। उन्होंने मंडी समिति से लेकर शहर तक रूट मार्च किया। इस दौरान लाउडस्पीकर के माध्यम से सड़क से भीड़ हटाई गई। अनावश्यक वाहनों को रोका गया। इससे शहर में भी शांति का माहौल रहा। पूरे दिन शहर के अलग-अलग इलाकों में पुलिस व पीएसी के जवान टोलियां बनाकर घूमते रहे। इससे भी आम लोगों में सुरक्षा का संदेश गया।
-
सांसद आवास से आगे नहीं बढ़े सपा समर्थक
मतगणना से पूर्व सपा समर्थक खूब हंगामा कर रहे थे। मंडी समिति के अंदर चौकसी करते रहे लेकिन मतगणना के दौरान सपा सांसद धर्मेंद्र यादव के आवास पर समर्थकों का जमावड़ा लगा रहा। उन्होंने इससे आगे मंडी की ओर बढ़ने की हिम्मत नहीं जुटाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें