फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द ही विद्यार्थियों की ई-मेल आईडी पर भी मिलेगा रिजल्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सब ठीक रहा तो यूपी बोर्ड के विद्यार्थियों को उनके ईमेल आईडी पर भी उनका परीक्षाफल मिल सकेगा।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की ई-मेल आईडी को माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश थे। इसको लेकर अधिकारियों ने बोर्ड के कलेंडर का हवाला देते हुए प्रधानाचार्यों को छात्रों की ईमेल आईडी बनाकर परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करने निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

यूूपी बोर्ड की ओर से प्रदेश की सबसे बड़ी परीक्षा कराई जाती है। इसमें लाखों छात्र-छात्राएं परीक्षाए देते हैं। ऐसे में जिस दिन प्रवेशपत्र या परीक्षाफल घोषित करके परिषद की वेबसाइट पर अपलोड किया जाते हैं। वेबसाइट धीमी होने से विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। इसी समस्या का समाधान करने के लिए परिषद ने उनकी मेल आईडी पर प्रवेशपत्र और परीक्षाफल भेजने की कार्ययोजना तैयार की है। परिषद के निर्देश पर सभी राजकीय, सहायता प्राप्त व वित्तविहीन विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को यूपी बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का डाटा तैयार कर उनकी मेल आईडी बनाने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार ने बताया कि बोर्ड की तरफ से जो कलेंडर जारी किया गया। उसमें छात्रों को आईडी वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश हैं। इस संबंध में प्रधानाचार्यों को अवगत करा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें