आईएमए अध्यक्ष चुने गए डॉ. एससी नौगरैया और सचिव डॉ. शरद कुमार गुप्ता। संवाद
- फोटो : BADAUN
बदायूं। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के चुनाव में फिजीशियन डॉ. एससी नौगरैया को लगातार दूसरी बार अध्यक्ष और वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. शरद कुमार गुप्ता लगातार चौथी बार एसोसिएशन के सचिव चुने गए हैं।
आईएमए की बैठक के साथ एक वार्षिक समारोह का आयोजन सोमवार रात बिरुआबाड़ी मंदिर के पास स्थित एक लॉन में किया गया। बैठक में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान आईएमए के कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में मौजूद डॉक्टरों ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर पहली से कहीं ज्यादा खतरनाक थी। इस दौरान आईएमए ने चिकित्सीय ओर सामाजिक कार्यों में पूरा सहयोग दिया। कार्यक्रम में मौजूद सभी डॉक्टरों और उनके परिवार के लोगों ने आईएमए के काम को सराहा। इसके साथ ही भविष्य में सामाजिक कार्यों को लगातार आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया गया। बैठक में सर्व सहमति से डॉ. एससी नौगरैया को दूसरी बार अध्यक्ष और डॉ. शरद कुमार गुप्ता को लगातार चौथी बार सचिव चुना गया। बैठक में मौजूद डॉक्टरों ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया। इस मौके पर डॉ. एमके गोविल, डॉ. डीवी शाक्य, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. दिनेश यादव, डॉ. चक्रेश गुप्ता, डॉ. संदीप वार्ष्णेय, डॉ. अक्षिता तोमर, डॉ. संजय, डॉ. लतिका आदि मौजूद रहे।