मशीन से गिरने से बच्ची की मौत होने का शक
परिजनों का कहना है कि मशीन में रखने से पहले बच्ची ठीक थी। मशीन में रखने के बाद दो बार वे लोग उसे देखकर आए तो वह हाथ-पांव चला रही थी। शाम छह बजे जब बच्ची परिजनों को दी गई तब उसकी मौत हो चुकी थी।परिजनों को शक है कि डॉक्टर व स्टाफ की लापरवाही के कारण बच्ची मशीन से गिर गई थी, इससे उसकी मौत हुई।
अमित की तहरीर पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की धारा में डॉ. जुनैद आलम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह बच्ची का वजन कम होना और खून की कमी बताई गई है।
डॉक्टर बोले- परिजनों के आरोप निराधार
अस्पताल संचालक डॉ. जुनैद आलम का कहना है कि बच्ची का वजन बहुत कम था। बृहस्पतिवार को परिवार के लोग बच्ची को लेकर आए थे। मशीन में रखने के अलावा कोई और चारा नहीं था। बच्ची मौत खून की कमी से हुई है। परिजनों का इलाज में लापरवाही के आरोप निराधार है।