बदायूं। शहर की सड़कों का बुरा हाल है। सड़कों पर जहां पहले छोटे गड्ढे थे, बारिश के बाद उनकी स्थिति और खराब हो गई है। सड़कें टूटने से चलना मुश्किल हो गया है। पिछले दिनों सीएम ने सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए थे, इसके बाद आधा-अधूरा पैचवर्क किया गया जो अब उखड़ने लगा है। नौ नवंबर को सीएम के दौरे से पहले लोगों को उम्मीद जागी थी कि शहर की सड़कें गड्ढा मुक्त हो जाएंगी पर आज भी स्थिति जस की तस है।
-------------------
जिला अस्पताल रोड पर मरीजों को होती है परेशानी
जिला अस्पताल के पास सड़क का हाल ज्यादा खराब है। सड़क पर कई जगह गहरे-गहरे गड्ढे हो गए हैं। इसकी वजह से लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। सबसे ज्यादा परेशानी मरीजों व तीमारदारों को होती है। नगर पालिका या प्रशासन की ओर से इस सड़क की तरफ बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
-----------------
गद्दीचौक रोड पर जलभराव
गद्दी चौक से टिकटगंज की ओर से जाने वाला रोड बेहद खराब है। बृहस्पतिवार को सड़क पर पानी भरा होने की वजह से लोगों को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
----------------
लालपुल से गोपी चौक रोड भी उखड़ा
गोपी चौक से लालपुल की तरफ जाने वाला रोड काफी जगह से उखड़ा पड़ा है। ऐसे में वाहनों चालकों के साथ-साथ राहगीरों को दिक्कत होती है। दो दिन पहले नई सराय निवासी अमृत सिंह की बाइक वहां पड़ी बजरी पर फिसल गई, गनीमत रही कि उनको ज्यादा चोट नहीं आई।
---
शहरवासियों ने कहा-जल्द हो मरम्मत
शहर की सड़कों की हालत बहुत खराब है। लोगों का सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया है। जगह-जगह सड़कों पर गड्ढे बन रहे है। प्रशासन इस पर ध्यान नहीं दे रहा है।
-आनंद
-
शहर की बदहाल सड़कों पर जल्द ही गड्ढे नहीं भरे गए तो बड़ी दुर्घटना हो सकती है। अधिकारियों को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है ताकि सड़कों को जल्द से जल्द ठीक कराया जा सके।
-प्रमोद कुमार
-
बारिश से पहले थोड़े गड्ढे थे। उस समय विभाग ने सड़कों को ठीक नहीं कराया। अब बारिश आने के बाद सड़कों पर जलभराव होने से गहरे गड्ढे हो चुके हैं। इससे परेशानी बढ़ गई है।
-राकेश कुमार
-
फोटो-41
अगर समय रहते शहर की सड़कों को सही करा दिया जाए तो शहरवासियों को परेशानी नहीं होगी। साथ ही ज्यादा धनराशि भी सड़क की मरम्मत के लिए खर्च नहीं करनी पड़ेगी।
-सुनील
-----
शहर की जो सड़कें खराब हैं जल्द ही उनका चिह्नीकरण कराया जाएगा। उसके बाद में पैचवर्क कराया जाएगा ताकि लोगों को आने जाने में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। जो पैचवर्क हो चुका है उसका भी आकलन होगा।
- दीपमाला गोयल, पालिकाध्यक्ष