फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुआवजे की मांग पर अड़े कांग्रेसी, धरना प्रदर्शन जारी

विज्ञापन
किसानों को संबोधित करते ओमकार सिंह। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बिसौली। गंगा एक्सप्रेस वे के तहत जमीनों का बैनामा कराने के पांच माह बाद भी मुआवजा न मिलने को लेकर पीड़ित किसानों के साथ कांग्रेसियों का धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने मंगलवार तक समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे किसानों से ओमकार सिंह ने कहा कि योगी सरकार किसानों के हितों से खिलवाड़ कर रही है। इसका सीधा प्रमाण किसानों को बैनामे के पांच माह बाद भी मुआवजा न मिलना है। धरनास्थल पर पहुंचे एसडीएम डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि शासन को पूरी जानकारी भेज दी गई है। शीघ्र मुआवजा मिल जाएगा।
धरनास्थल पर कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सोमेंद्र यादव, सीएल वर्मा, कृष्णवीर मौर्य, मोरपाल कश्यप, रामरतन पटेल, प्रेमपाल सिंह यादव, लोकपाल सिंह, रामवती, विद्यादेवी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें