फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की लंबी आयु के लिए सुहागिनों ने की वट की पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सोमवार को महिलाओं ने वट सावित्री की विधि-विधान से पूजा की, साथ ही पति की लंबी आयु और अखंड सौभाग्य की कामना के लिए वटवृक्ष की पूजा की। वट सावित्री की पूजा के लिए सूर्योदय के साथ ही वटवृक्ष के नीचे सुहागिने जुटना शुरू हो गई थी। बरगद के तने को कच्चे सूत (धागा) से लपेट कर व्रत रखने वाली महिलाओं ने 7 या 21 बार परिक्रमा की।
विज्ञापन

आस्था है कि पति की लंबी आयु की कामना, अखंड सौभाग्य की प्राप्ति और खुशहाल दांपत्य जीवन के लिए वट सवित्री व्रत रखा जाता है। मान्यता है कि देवी सावित्री ने वट वृक्ष के नीचे ही यमराज से अपने पति का जीवन वापस पाया था, तभी से वट वृक्ष का इस दिन से पूजन शुरू हुआ। पृथ्वी पर एक वट वृक्ष में तीनों देवों (ब्रह्मा, विष्णु व महेश) की शक्तियां हैं। वट वृक्ष अपनी विशालता के लिए भी जाना जाता है। यह वृक्ष ज्येष्ठ माह की तपती धूप से लोगों को बचाता रहा है। इसीलिए ज्येष्ठ माह में इसकी पूजा की परंपरा बन गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें