बदायूं। बड़े सरकार दरगाह के उर्स में खासी भीड़ जुट रही है। जायरीन के लिए कई तरह की सहूलियत दी जा रही हैं। परिसर में मेला लगा हुआ है। पुलिस भी यातायात व सुरक्षा के प्रबंध देख रही है।
विज्ञापन
बड़े सरकार का उर्स 20 रमजान से शुरू होता है और 23 रमजान तक चलता है। 24वें रमजान को उर्स होता है। 25 रमजान की सुबह सात बजे कुल शरीफ होगा। यहां मुल्क ही नहीं बल्कि दूसरे देशों से भी जायरीन बड़े सरकार की जियारत करने आते हैं। यहां आकर वे मन्नत मांगते हैं और मन्नत पूरी होने पर उर्स में आकर चादरपोशी करते हैं। संवाद