एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में मिस और मिस्टर फेयरवेल के साथ पालिकाध्यक्ष पूनम अग्रवाल। संवाद
- फोटो : BADAUN
उझानी (बदायूं)। एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार दोपहर 12वीं कक्षा के बच्चों की फेयरवेल हुई। इस दौरान कई कार्यक्रम हुए। ‘कोई कहे, कहता रहे’ गीत पर तो छात्र छात्राओं ने ने समां बांध दिया। इस मौके पर स्तुति अग्रवाल को मिस और विनायक राधाकृष्ण को मिस्टर फेयरवेल चुना गया। दोनों को पालिकाध्यक्ष पूनम अग्रवाल और प्रबंध कमेटी के पदाधिकारियों ने मुकुट पहनाया।
फेयरवेल में पालिकाध्यक्ष ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। उन्होंने बच्चों को आगे की पढ़ाई भी मन लगाकर करने की सलाह दी। कहा कि शिक्षित व्यक्ति ही समाज को नई दिशा प्रदान कर सकता है। वन मिनट प्रश्न गेम में बच्चों ने उत्तर देकर अपने हुनर और वाकपटुता का परिचय दिया। शिक्षा प्रिया ने प्रेरणाप्रद कविता सुनाई। रैंप वॉक पर भी बच्चों का जलवा रहा।
इस दौरान प्रबंधक नीलांशु अग्रवाल, प्रधानाचार्य रवींद्र भट्ट, उप प्रधानाचार्य मीनाक्षी शर्मा, शैक्षणिक प्रमुख वाईके सिंह, विवेक कुमार, अभिनय भारद्वाज, माला आदि शिक्षक और शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।