फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु अर्जुनदेव का प्रकाश उत्सव श्रद्धा से मनाया

विज्ञापन
कीर्तन करते रागी जत्था।संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। सुखमनी साहिब सेवा सोसायटी का सालाना समागम व गुरु अर्जुनदेव का प्रकाश उत्सव पंजाबी मोहल्ला स्थित गुरुद्वारे में श्रद्धा से मनाया गया। बाहर से आए रागी जत्थों ने भजन कीर्तन करके संगत को निहाल कर दिया। भाई परमजीत सिंह, सुरजीत सिंह ने कीर्तन किया। शाहजहांपुर से आए भाई जसप्रीत सिंह कोमल ने गुरु अर्जुन देव के जीवन का विस्तार से वर्णन किया।
विज्ञापन

अमृतसर से आए हरविंदर पाल सिंह ने महाराज के उपदेश व हमारे जीवन पर प्रभाव को विस्तार से समझाया। सुखमनी साहिब सेवा सोसायटी के अध्यक्ष गुरदीप सिंह ने रागी जत्थो का अभार व्यक्त किया। अरदास के बाद लंगर का आयोजन किया गया। सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। सोसायटी के सदस्यों के अलावा मीत प्रधान मनजीत सिंह, हरभजन सिंह, रनजीत सिंह, संजय कोचर आदि का विशेष सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें