फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे : उसहैत व सहसवान में चार बच्चे गंगा में बहे, दो के शव मिले

विज्ञापन
उसहैत में गंगा घाट पर एकत्र ग्रामीण, तलाश करते गोताखोर। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। उसहैत और सहसवान इलाके में दो सगी बहनों समेत चार बच्चे गंगा में बह गए। देर शाम दो बच्चों के शवों को गंगा से निकाल लिया गया लेकिन दो बच्चों का अभी कुछ पता नहीं चला है। इसके लिए संबंधित थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगे हुए हैं। उनकी तलाश में गोताखोर लगाए गए हैं।
विज्ञापन

सहसवान। कोतवाली क्षेत्र के गांव वसौलिया निवासी 13 वर्षीय शादान पुत्र तहब्बर और नौ वर्षीय फरदीन पुत्र नासिर रविवार दोपहर के समय अपने परिवारवालों को खाना देने गंगा पार जा रहे थे। बताते हैं कि उनके परिवार वाले गंगा पार गेहूं की कटाई कर रहे थे। दोनों बच्चे गंगा पार कर रहे थे कि इसी दौरान पानी के तेज बहाव में बह गए। जब परिवारवालों को इसकी जानकारी हुई तो वे भी गंगा घाट पर आ गए। उनकी सूचना पर गांव के तमाम लोग पहुंच गए। एसडीएम महीपाल सिंह, सीओ चंद्रपाल सिंह, इंस्पेक्टर संजीव कुमार शुक्ला और लेखपाल पुष्पेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए। उनकी तलाश में गोताखोर लगाए गए। देर शाम फरदीन का शव गंगा से निकाल लिया गया लेकिन शादान का अभी कुछ पता नहीं चला है। रात होने की वजह से तलाश रोक दी गई है।
उसहैत। थाना क्षेत्र के गांव खजुरा नगला निवासी अशोक रविवार को गंगा पार गेहूं की कटाई कर रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे उनकी दो बेटियां 14 वर्षीय शिवानी और 12 वर्षीय सीमा उन्हें खाना देकर घर लौट रहीं थीं। इसी दौरान दोनों गंगा में बह गईं। उन्हें बहते हुए कुछ चरवाहों ने देख लिया था। इस पर उन्होंने शोर मचाकर ग्रामीणों को बुला लिया। इधर, दोनों बहनें काफी देर तक घर नहीं लौटीं। इस पर परिवार वाले उन्हें तलाश करते हुए गंगा घाट पहुंच गए। कुछ लोगों ने तुरंत उनकी खोजबीन शुरू कर दी। शाम को शिवानी का शव गंगा से निकाल लिया गया। सीमा को गंगा में तलाश किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें