बिल्सी में हनुमान मंदिर में बाबा को चोला चढ़ाकर पूजा करते भक्त
- फोटो : BADAUN
बिल्सी। नगर के तहसील मोड़ स्थित हनुमान जी के मंदिर में मंगलवार को बालाजी भक्त मंडली के पदाधिकारियों की ओर से बालाजी महाराज का भव्य शृंगार कर चोला चढ़ाया गया। इसके बाद यहां बाबा के भक्तों ने पूजा-अर्चना की और भोग लगाया।
यहां अन्य धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इस मौके पर निशांत देवल नन्हे, श्याम शर्मा, अभिषेक देवल, रितिक देवल, ऋषभ देवल, आशु शर्मा व राजू कोहली आदि मौजूद रहे। संवाद