फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीमद्भागवत कथा के पहले दिन निकाली कलश यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। राधाकृपा कॉलोनी में शुक्रवार से श्रीमद्भागवत कथा शुरू हो गई। पहले दिन महिलाओं और बालिकाओं ने कलश यात्रा निकाली। पहले दिन कथा में दिनेश चंद्र शास्त्री ने लोगों को धर्म के अनुरूप कार्य करने की सलाह दी।
विज्ञापन

इससे पहले कलश यात्रा कॉलोनी परिसर से पंखा रोड होकर मेन मार्केट में पहुंची। प्रमुख मंदिर पहुंचकर महिलाओं ने मत्था टेककर पूजन किया। भजन गाते हुए कलश यात्रा में शामिल महिलाओं ने रास्ते में प्रसाद का वितरण भी किया। बाद में कलश यात्रा कॉलोनी में वापस पहुंची।
दिनेश चंद्र शास्त्री ने कहा कि कथा सुनने मात्र से पुण्य कर्मों का उदय शुरू हो जाता है। महिलाओं को घरेलू कार्य से समय निकाल कर कथा का श्रवण करना चाहिए। कथावाचक ने धर्म सर्वोपरि बताया। कहा कि धर्म के अनुरूप कार्य करने से समाज को नई दिशा मिलती है। इस मौके पर कुंज देवी, मीना यादव, शकुंतला, रजनी, कशिश, कंचन, सुधा, समीक्षा, राजीव, योगेश शर्मा, बबलू सोलंकी, छोटेलाल और गोविंद तोमर आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें