शिव भक्तों ने शोभायात्रा निकाली। संवाद
- फोटो : BADAUN
उघैती। गांव महानगर के शिव मंदिर पर चल रहे श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के चौथे दिन भगवान शिव की शोभायात्रा निकाली गई।
गांव महानगर से निकली शोभायात्रा ने गांव में भ्रमण किया। इससे पहले गांव में चल रहे एक कुंडी श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की महिमा बताते हुए यज्ञ आचार्य आशीष रामानुज ने बताया कि भगवान लक्ष्मी नारायण की परिक्रमा करने का तात्पर्य है लक्ष्मी नारायण भगवान से स्वयं को जोड़ना। कहा कि यज्ञ करने से देवी देवता प्रसन्न होते हैं, साथ ही वातावरण भी शुद्ध होता है। संवाद
--
पीतांबर वस्त्र धारण महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा
बदायूं। शिव मंदिर पर सात दिवसीय राम कथा का शुभारंभ होने से पहले सुहागिन महिलाओं ने पीतांबर वस्त्र धारण कर कलश यात्रा निकाली।
कलश यात्रा गुलड़िया मुख्य बाजार से होकर अर्जुन तालाब होते हुए बड़े शिव मंदिर से बीच पट्टी होती हुई भोलाधाम व ग्राम देवता की स्थान पर पहुंची। कलश यात्रा में भगवान शिव-गणेश, हनुमान जी की झांकियां भी थीं। इस मौके पर अयोध्याधाम से पधारे आचार्य गोपालानंद, विमला देवी, धन देवी, मंजू देवी, मुन्नी देवी, मनोरमा, संतोष, रेनू, कुसुम, शकुंतला देवी आदि मौजूद रहे। संवाद