फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिसौली में सबसे ज्यादा थर्ड जेंडर, सिर्फ एक ने डाला वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सोमवार को मतदान के बाद मंगलवार को दूसरे दिन सभी विधानसभा क्षेत्रों से मतदान के प्रतिशत का अपटेड आंकड़ा आ गया। थर्ड जेंडर की बात करें तो बिसौली में एक भी थर्ड जेंडर ने मतदान नहीं किया, जबकि यहां सबसे ज्यादा 50 थर्ड जेंडर हैं। जिले की अन्य विधानसभा सीटों पर थर्ड जेंडर ने मतदान किया है।
विज्ञापन

मतदाता सूची में किन्नरों को थर्ड जेंडर नाम से अलग स्थान दिया गया है। उनको मताधिकार के इस्तेमाल का भी अधिकार है। जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों में कुल 148 थर्ड जेंडर हैं। इनमें बिसौली में 50, सहसवान में 22, बिल्सी में 18, बदायूं में 16, शेखूपुर में नौ और दातागंज में 30 थर्ड जेंडर हैं। बिसौली में एक भी थर्ड जेंडर ने मतदान नहीं किया है। बिल्सी और दातागंज में तीन-तीन थर्ड जेंडर ने मताधिकार का इस्तेमाल किया। शेखूपुर में दो सहसवान और बदायूं में एक-एक थर्ड जेंडर ने मतदान किया। इस तरह कुल 148 थर्ड जेंडर में 10 ने ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें