बदायूं। शहर के एक लॉन में नए वर्ष के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। नए वर्ष का जश्न मनाने के साथ युवाओं ने प्रतियोगिताओं में भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। निर्देशन ऋतुराज खुसारिया ने किया।
मॉडलिंग, डांसिंग, सिंगिंग, फन, गेम शो और जनरल नॉलेज क्विज की प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं और युवाओं की अच्छी सहभागिता रही। डांस प्रतियोगिता में परी सिंह को विजेता रहीं। निर्णायक मंडल में अशोक सक्सेना, देवेंद्र धीगड़ा, सिम्मी नाजिर रहे। सिंगिंग में सपना शर्मा को विजेता घोषित किया गया। निर्णायक मंडल में विक्रम कठेरिया रहे। फनी गेम शो में काव्य शर्मा, वर्तिका अरोड़ा, रूबी साहू, आलोक कुमार विजेता रहे। पारुल अग्रवाल, गौरव सिंह ने निर्णायक की भूमिका निभाई। जनरल नॉलेज क्विज प्रतियोगिता में जय जयंत पाठक विजेता रहे। बेस्ट मॉडल ऑफ द ईयर जुबैर खान और श्रीजा को चुना गया। मिस्टर परफेक्ट चिराग सिसोदिया, मिस परफेक्ट बॉबी सक्सेना चुनी गईं। इस मौके पर डॉ. राजवीर सिंह गंगवार, शिवानी सिंह, पूजा सक्सेना आदि रहे। संचालन ऋतुराज खुसारिया ने किया। संवाद