गौरीशंकर मंदिर में लाइव प्रसारण देखते भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता व अन्य।
- फोटो : BADAUN
बदायूं। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत दीपोत्सव की शृंखला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ धाम में शुक्रवार को पूजन के साथ आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण किया। इसका लाइव प्रसारण जिले भर के मंदिरों में देखा गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने गौरीशंकर मंदिर में पार्टी पदाधिकारियों के साथ लाइव प्रसारण देखा। इससे पहले उन्होंने रुद्राभिषेक किया। इस मौके पर हरिओम पाराशरी, सुखदेव राठौर, आशीष शाक्य आदि रहे। मंदिर कमेटी के उपहार रस्तोगी व अवनीश मिश्रा का सहयोग रहा। नगर विकास राज्यमंत्री महेश गुप्ता ने बिरुआबाड़ी मंदिर में लाइव प्रसारण देखा। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष दीपमाला गोयल, अशोक भारती, सुधीर श्रीवास्तव आदि रहे। शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने नगला मंदिर में लाइव प्रसारण देखा। यहां उन्होंने रुद्राभिषेक भी किया। शिव मंदिर पापड़ में दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, प्राचीन शिव मंदिर पेपल में बिसौली विधायक कुशाग्र साकर ने लाइव प्रसारण देखने के साथ पूजा अर्चना और रुद्राभिषेक किया। अधिकारी भी मंदिरों का जायजा लेते रहे। संवाद