श्री वार्ष्णेय कल्याण समिति के कार्यक्रम में नृत्य करती बच्ची। संवाद
- फोटो : BADAUN
बदायूं। श्री वार्ष्णेय कल्याण समिति के वार्षिकोत्सव में समाज के बच्चों ने शानदार प्रस्तुति दी गई। प्रतिभागियों को राज्यमंत्री व अतिथियों ने पुरस्कृत किया।
मुख्य अतिथि पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के निदेशक (वित्त) एलके गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों व बड़ों के अंदर छिपी हुई कला विकसित होती है। नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यक्रम होते रहने चाहिए, इससे जागरूकता तो बढ़ती है साथ ही उत्साह का भी संचार होता है।
इससे पहले समिति अध्यक्ष श्यामजी वार्ष्णेय ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताई। अक्रूर महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करने के बाद रंगारंग कार्यक्रम हुए। महामंत्री रवींद्र वार्ष्णेय ने वार्षिक प्रगति रिपोर्ट पढ़ी। इस मौके पर महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष विमलेश कुमारी, सचिव सीता वार्ष्णेय, अजय वार्ष्णेय, राकेश, मुनीष, पीयूष, सुजीत गुप्ता, अनमोल गुप्ता, सुनील, नितेश आदि मौजूद रहे। संवाद