फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महामंत्र महोत्सव में चौपाइयों की गूंज, महिलाओं ने की परिक्रमा

विज्ञापन
उझानी में महामंत्र का जाप करते भक्त। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
उझानी। हनुमान गढ़ी मंदिर में चल रहे हरे राम-हरे कृष्ण महामंत्र महोत्सव में रविवार को श्रद्धालुओं ने चौपाइयां सुनाईं। महिलाओं ने राधाकृष्ण समेत देवी-देवताओं की प्रतिमाओं की परिक्रमा की। साथ ही प्रसाद भी बांटा गया।
विज्ञापन

चार दिन से लगातार चल रहे हरे राम-हरे कृष्ण महामंत्र के जाप के दौरान ही मंदिर के महंत महेश चंद्र शर्मा ने पूजन कराया। 11 दिन तक 24 सौ घंटे चलने वाले महोत्सव में युवाओं की टोली ने महामंत्र के जाप के दौरान रामचरित मानस की चौपाइयां सुनाकर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। महिलाओं ने राधाकृष्ण समेत देवी-देवताओं की मूर्तियों की परिक्रमा कर पुण्य अर्जित किया। भक्तों को प्रसाद भी बांटा गया। आयोजक मंडल में शामिल अवधेश गोयल ने बताया कि रोज ही धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस मौके पर राममोहन शर्मा, गोपाल शर्मा, कौशल मूदड़ा, जयपाल थरेजा, राजीव कुमार, प्रदीप कुमार, महेंद्र सक्सेना, सुभाष चंद्र, सुरेश गोयल और इंदिरा गोयल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें