फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथों में सजाई मेहंदी, झूले का लिया आनंद

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। हरियाली तीज का त्योहार बुधवार को हर्षोल्लास और परंपरागत तरीके से मनाया गया। महिलाओं, युवतियों ने अपने-अपने हाथों पर आकर्षक मेहंदी रचाई, झूले का आनंद लिया और सावन के मल्हार गाए। पूजा-अर्चना कर घरों में पकवान भी बनाए गए।
विज्ञापन

महिलाओं के प्रिय त्योहार तीज को लेकर घरों में एक दिन पूर्व से ही तैयारियां शुरू कर दी गई थीं। मंगलवार दोपहर से ही महिलाओं ने अपने हाथों पर मेहंदी रचाना शुरू कर दिया। यह सिलसिला बुधवार को सुबह भी जारी रहा। महिलाओं ने सजधज कर पूजा-अर्चना की। महिलाएं सज-संवर कर एक-दूसरे के घर गई और मिलकर तीज का त्योहार मनाया। घरों में पकवान बने तो घेवर की भी मांग रही।
परंपरा के अनुसार कई महिलाओं ने मायके आकर तीज मनाई। जो महिलाएं मायके नहीं जा पाई, उनके मायके से शृंगार सामग्री और अन्य सामान भाइयों ने उनकी ससुराल पहुंचाया। इधर, हरियाली तीज पर रघुवीर नगर में महिलाओं ने कार्यक्रम आयोजित किए। आयोजक रुचि अग्रवाल ने महिलाओं की हंसी-ठिठोली के साथ मनोरंजक और सांस्कृतिक प्रस्तुति दीं। सभी ने तीज की पूजा के साथ अपने परिवार के मंगल कामना की। इस दौरान रुचि अग्रवाल, सोनरुपा विशाल, दिवी प्रमुख, रिचा अशेष, सुमाली, पूजा गुप्ता, सुहानी जुनेजा उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर भी छाई तीज, कवि गोष्ठी हुई
माहेश्वरी साहित्यकार मंच की ओर से भी हरियाली तीज का पर्व धूमधाम से मनाया गया। साथ ही मंच के फेसबुक पेज पर देश के विभिन्न प्रांतों से जुड़ी महिलाओं ने तीज महोत्सव कविताओं के साथ मनाया। संस्थापक सतीश लखोटिया, मधू भूतड़ा, स्वाति जैसलमेरिया, कलावती कर्वा व श्याम सुंदर माहेश्वरी के संयोजन में त्योहार मनाया। सिंदूर, लाली, बिंदिया, नथनी, चूड़ी, झुमके, पायल, मेहंदी आदि विषयों पर रचनाएं प्रस्तुत कीं। डॉ. शुभ्रा माहेश्वरी ने ‘तुम्हारे नाम के सिंदूर संग जीना चाहती हूं, माथे की बिंदिया सी तुम्हारे लिए दमकना चाहती हूं..’ सुनाया। अंकिता बाहेती ने ‘आए जब सावन में तीज का त्योहार पिया, शिकायत करने लगती है मेरे श्रृंगार की डिबिया’ सुनाया। गीतू हरकुट अलीगढ़ ने कहा ‘लेखनी को मिला लेखन का उपहार, संस्कृति से जुड़े हुए हैं तीज-त्योहार’।
कवयित्री ने सुंदर रचना संग दिया संदेश
हिंदी की रिटायर्ड प्रोफेसर व वरिष्ठ कवयित्री डॉ. कमला माहेश्वरी ने इस तीज पर सोशल मीडिया के माध्यम से महिलाओं को बधाई संदेश के रूप में रचना प्रस्तुत की।
हिना रचित हों हाथ जब मांग भरी सिंदूर
गोरी सज-धज के चले, हो शृंगार भरपूर।
मांग में सिंदूर हो, हिना रचित हों हाथ
मुखड़ा दिपदिप कर रहा, चली सजन के साथ।
तीज महोत्सव पर आज होंगे कार्यक्रम
बदायूं। गुरुवार को तीज महोत्सव से संबंधित कार्यक्रम किए जाएंगे। कृष्णा लॉन में अखिल भारतीय वैश्य परिषद े महिला प्रकोष्ठ की ओर से शाम चार बजे से कार्यक्रम किया जाएगा। इसमें समाज की महिलाएं विभिन्य प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लेंगी। इसके अलावा गिंदो देवी महिला महाविद्यालय के सामने भी एक कार्यक्रम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें