फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामजद नहीं पकड़े तो धरना देंगीं अंगूरी देवी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विवाहिता के कातिलों की गिरफ्तारी न होने से उसके मायके वाले पुलिस की भूमिका से मायूस हैं। आरोप है कि पुलिस ने नामजदों को पकड़ने की कोशिश ही नहीं की। थाने के चक्कर काटते रहने से परेशान मृतका की मां ने नामजदों की गिरफ्तारी नहीं किए जाने पर डीआईजी कार्यालय के सामने धरना पर बैठ जाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बता दें कि कोतवाली क्षेत्र के गांव गडौरा में 18 नवंबर को पुष्पेंद्र ने घरवालों की मदद से पत्नी पूनम (25) के शरीर पर तेल छिड़क कर आग लगा दी थी। ससुराल वाले इलाज को अस्पताल ले जाने की बजाय जिंदा हालत में ही अंतिम संस्कार करने के लिए टॉली में डाल ले गए। ग्रामीणों ने विरोध कर आरोपियों को खदेड़ दिया था। चौकीदार की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया था। दहेज हत्या की नामजद रिपोर्ट पति समेत सात लोगों पर दर्ज कराई गई थी। मृतका की मां अंगूरी देवी ने बताया कि पुलिस ने दबाव से बचने के लिए पूनम के पति का चालान तो कर दिया लेकिन अन्य नामजदों को पकड़ने का प्रयास नहीं किया। आरोप है कि पुलिस विवेचना के दौरान दो-तीन आरोपियों को बेदाग साबित करने की कोशिश में है। आरोपियों को पकड़वाने के लिए अंगूरी समेत उसके बेटे कई बार कोतवाली भी पहुंच चुके हैं। मृत बेटी को न्याय दिलाने के लिए अफसरों के चक्कर काट रही अंगूरी ने बताया कि जल्द ही सभी नामजद नहीं पकड़े गए तो वह पूरे परिवार के साथ बरेली जाकर डीआईजी के कार्यालय पर धरना देने को बैठ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें