फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं-बच्चों को बांधकर नगदी-जेवर लूटे

Tue, 06 Jan 2015 05:11 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
एक तरफ जिले भर की पुलिस डीजीपी के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रही थी, वहीं दूसरी ओर दर्जनभर सशस्त्र बदमाशों ने शहर के सीमाई इलाके में स्थित गढ़ी गांव में सोमवार आधी रात को दरवाजा तोड़कर एक घर में धावा बोल दिया।
विज्ञापन

बदमाशों ने दो बुजुर्ग महिलाओं और बच्चों को रस्सियों से बांध दिया और एक वर्ष की लड़की की कनपटी पर तमंचा रखकर 10 हजार रुपये और सोने के जेवर लूट ले गए। बदमाशों की दहशत से घबराए गांव वालों ने बार-बार पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी लेकिन महेवागंज पुलिस मंगलवार की दोपहर तक मौके पर नहीं पहुंची थी।
गढ़ी गांव का रहने वाला कमल रस्तोगी अपने परिवारीवालों के भरण-पोषण के लिए दूसरे जिले में नौकरी करता है। उसकी मां कमला, चाची रेनू देवी, बहन शशि, प्रीति घर में अकेली थीं। उनके मुताबिक बदमाशों ने घर में दाखिल होने के लिए दरवाजा तोड़ दिया और अंदर घुस आए।
विज्ञापन

बदमाशों ने सभी को रस्सियों से बांध दिया, इसके बाद शशि की एक वर्ष की लड़की की कनपटी पर तमंचा रखकर सारे जेवर लूट लिए। कमला ने बताया कि वह और देवरानी रेनू चूना भट्ठी में नौकरी करती हैं। सोमवार को दोनों को पांच-पांच हजार तनख्वाह के मिले थे। कमला ने बताया कि बदमाशों ने नगदी, लड़की की शादी के लिए रखे जेवर, पांच जोड़ी पायल, दो हार, दो अंगूठी, तीन बाली लूट लिए।
पीड़ितों के मुताबिक सभी बदमाश पिट्ठू बैग लिए थे और उनकी भाषा भी यहां की नहीं लग रही थी। बदमाशों के भागने के बाद गांव वालों ने अलसुबह पांच बजे से कई बार पुलिस को सूचना दी लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा।
--
नहीं उठा 100 नंबर
कई बार इमरजेंसी 100 नंबर पर फोन किया गया पर वह नहीं उठा। लोगों का कहना है कि पहले भी कई बार घटनाओं की सूचना देने पर इस नंबर पर रिस्पांस नहीं मिला है।
विज्ञापन

--
कोट..
इस घटना के संबंध में किसी से कोई जानकारी नहीं मिली है, पता चलने पर पुलिस जरूर वहां पहुंचती। सिपाहियों को भेजकर मामले की छानबीन करवाई जा रही है।
-वीरपाल सिंह, चौकी इंचार्ज
--
गढ़ी गांव में किसी घटना की कोई जानकारी नहीं है, आपने सूचना दी है, मैं इसको दिखवा रहा हूं।
-मार्कंडेय प्रसाद सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें