फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में बच्ची समेत तीन लोगों की मौत

Wed, 23 Dec 2015 09:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
सहसवान में लोगों ने हाईवे पर लगाया जाम
विज्ञापन


शहर के आवास विकास निवासी अरविंद (30) पुत्र महेश सिंह मंगलवार को बिल्सी थाने के गांव सतेती स्थित अपनी ससुराल गए थे। रात को वह लौट रहे थे। रास्ते में अरविंद की बाइक को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इससे अरविंद की मौके पर ही हौत हो गई। दूसरा हादसा बिल्सी रोड पर गांव बरामय खेड़ा के पास हुआ। बिल्सी के गांव रायपुर मजरा निवासी सोनपाल (55) मैजिक वाहन से बदायूं आ रहे थे। रास्ते में बरामय खेड़ा के पास मैजिक की डनलप से टक्कर हो गई। हादसे में सोनपाल की मौत हो गई। तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सहसवान। बदायूं-मेरठ हाईवे पर शहवाजपुर चौरों के पास ट्रक से कुचलकर चार साल की बच्ची की मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। शहवाजपुर निवासी अतीक की चार साल की बेटी अदा सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान अदा को ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में अदा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मोहल्ले के लोगों ने हाईवे जाम कर दिया। बाद में पहुंची पुलिस ने किसी तरह से जाम खुलवाया। ट्रक चालक ट्रक को छोड़ कर भाग गया। हादसे के बाद करीब एक घंटे तक हाईवे पर जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें