फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर से चुराई गई दो बाइक समेत तीन गिरफ्तार

Wed, 23 Sep 2015 11:44 PM IST
अलापुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 थाना पुलिस ने गश्त के दौरान चोरी की दो बाइक समेत तीन लोगों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों ने बाइक चोरी स्वीकार की है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार रात ककराला चौकी प्रभारी राजीव कुमार गश्त के दौरान ककराला से कादरचौक के गांव मोहम्मगंज की ओर जा रहे थे। ककराला से कुछ आगे पुल के पास पुलिस की नजर दो बाइक पर सवार तीन संदिग्धों पर पड़ी। पुलिस को देखते ही बाइक चालकों ने स्पीड बढ़ा दी। पुलिस ने पीछा कर मय बाइक के तीनों को दबोच लिया। बाइक के कागजात मांगे तो वे कागजात नहीं दिखा सके। पूछताछ में तीनों ने बाइकें चोरी की होने की बात स्वीकार की। बकाया कि बाइक बुलंदशहर से चुराई हैं। पकड़े गए तीनों लोगों ने अपने नाम छोटे पुत्र किफायत खां निवासी उदमई, मुनीश पुत्र प्रकाश निवासी नैनामई थाना उसावां और नेमसिंह पुत्र किशनलाल निवासी मईबूचन थाना अलापुर बताया। एसओ अजीत प्रताप सिंह ने बाताया कि पकड़े गए तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें