फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख के जेवर और नकदी चुराई

Thu, 13 Aug 2015 08:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
रामवीर को अपने घर चोरी होने की आशंका तड़के सुबह हुई, जब इनकी आंख खुली। इनके अनुसार, छत से जब नीचे जाकर देखा तो कमरे में सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी का लॉक टूटा हुआ था, और उसमें रखें जेवरात गायब थे। चोर घर में किस वक्त घुसे, यह तो घरवालों को नहीं पता, लेकिन गृहस्वामी की मानें तो रात में एक बजे के आसपास बत्ती गुल होने की वजह से इलाके में अंधेरा था। संभावना है कि उसी समय चोर घर में दाखिल हुए होंगे। चोरी से नुकसान के बारे में गृृहस्वामी का कहना है कि अलमारी में रखें 15 हजार रुपया की नकदी, जेवरात में सोने की चेन, कुंडल, लॉकेट, पाजेब समेत कीमती घरेलू की चोरी हुई है। रामवीर ने पड़ोसियों के साथ कोतवाली पहुंचकर पुलिस को भी घटनाक्रम से अवगत कराया। जिसपर पहुंची पुलिस ने तहकीकात शुरू कर दी है। पुलिस ने एक संदिग्ध युवक से पूछताछ भी की।
विज्ञापन


बिसातखाने की चोरी का नहीं मिला सुराग
उझानी। मंगलवार रात पंजाबी कालोनी निवासी वीरेंद्र कुमार उर्फ टिंचू की कछला रोड स्थित बिसातखाने की दुकान में नकब लगाकर चोर नकदी समेत करीब साठ हजार रुपये का सामान निकाल ले गए थे। लेकिन पुलिस तीसरे दिन तक भी चोरी की घटना का खुलासा नहीं कर पाई है। चोरी की घटनाओं में वृद्धि की वजह से नागरिकों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें