फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हालत गंभीर हमलावर गिरफ्तार

Tue, 09 Jun 2015 07:32 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
युवक का गला रेतने वाले हमलावर को पुलिस को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार रात कोतवाली क्षेत्र के गांधी नगर इलाके में शिवम का मोहल्ले के ही मनोज मौर्य से विवाद हो गया था। गांधीनगर निवासी शिवम शर्मा (27) पुत्र शैलेंद्र शर्मा का मोहल्ले के ही मनोज मौर्य ने कहासुनी होने के बाद  चाकू से गला रेत दिया था। परिवार वाले शिवम को जिला अस्पताल लाए। यहां से उसे बरेली रेफर कर दिया गया। शिवम का बरेली के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। शिवम के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मनोज के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


रामदास के चार हत्यारोपी गिरफ्तार
थाना क्षेत्र के गांव बिहारीपुर खुर्द में रविवार को पंचायत के दौरान रामदास की गोलियों से भून कर हत्या कर दी गई थी। मृतक के पुत्र विपिन ने कप्तान, भूपेंद्र, टीकाराम और नन्हे के खिलाफ हत्या और कातिलाना हमले का मुकदमा दर्ज कराया था। मंगलवार को पुलिस ने चारो हत्यारोपियों की गिरफ्तार कर लिया।
रामदास के पुत्र कुलदीप ने गुरुवार को गांव के ओमप्रकाश की भतीजी से छेड़छाड़ कर दी थी। बिरादरी में तय हुआ कि दोनों पक्ष पंचायत करके मामले का निपटारा करेंगे। रविवार को गांव में दुर्गा पाल की चौपाल पर पंचायत हो रही थी। तभी ओमप्रकाश पक्ष के भूपेंद्र और टीकाराम ने फायरिंग कर दी। रामपाल की मौत हो गई। रामपाल की पत्नी माया, पुत्र कुलदीप, अरविंद और पुत्री रोशनी घायल हो गए थे। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने चारो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस चौकी के सामने दुकान में चोरी
चोरों पुलिस चौकी के सामने स्थित एक साइकिल की दुकान में नकब लगाकर यहां से नगदी समेत करीब 50 हजार रुपये का माल साफ कर दिया। आसफपुर पुलिस चौकी के सामने चोरी होने से लोग खौफजदा हैं। फैजगंज बेहटा थाने के गांव सीकरी निवासी शिवम शर्मा की आसफपुर पुलिस चौकी के सामने साइकिल की दुकान है। सोमवार को रोज की तरह वह दुकान बंद करके घर चला गया। रात में चोरों ने दुकान की दीवार काट कर कूमिल लगा लिया। यहां से चोरों ने दो हजार रुपये की नगदी समेत करीब 50 हजार रुपये का माल साफ कर दिया। मंगलवार सुबह शिवम शर्मा को चोरी की जानकारी हुई। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने मेें तहरीर दी है। पुलिस ने मौका मुआयना किया है लेकिन अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें