महिला की ओर से भले ही गोवर्धन के खिलाफ बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज कराई गई हो, लेकिन यह बात गांव के लोगों के गले नहीं उतर रही। गांव की जिस बस्ती में नलकूप और सरकारी आवास है वह दलित बहुल इलाका है। गांव के लोगों की मानें तो गोवर्धन का महिला के घर और महिला का गोवर्धन के सरकारी आवास पर पहले से आना-जाना था।
महिला के पति का कहना है कि जब उसने पत्नी पर दबाव बनाया तो उसने अपने साथ बलात्कार की बात कही। हालांकि सरकारी आवास का दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस को भी अब तक की पड़ताल में पता चला है कि महिला अक्सर गोवर्धन के पास जाती थी। गोर्वधन का भी उसके घर आना-जाना था। दोनों के संबंध हैं। इस बारे में महिला के पति को पता नहीं था। शक होने पर ही वह शुक्रवार सुबह गोवर्धन के सरकारी आवास पर पहुंचा। जब उसके सामने सच आया तो वह आपा खो बैठा और फिर बवाल, आगजनी की घटना हुई। पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया है, लेकिन बलात्कार की बात गांव वालों के गले भी नहीं उतर रही।
वर्जन-
पड़ताल में पता चला है महिला का गोवर्धन के पास आना-जाना था। गांव के लोग भी बलात्कार की बात से इंकार कर रहे हैं। कुछ लोगों ने महिला को गोवर्धन के आवास पर जाते हुए भी देखा था।-कमलेश सिंह, एसओ उसहैत