फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान को पीटकर महिलाओं ने उतार दिया नशा

Sun, 24 Jan 2016 11:58 PM IST
बिसौली।
विज्ञापन
विज्ञापन
नशे में लोगों को गालियां देना एक पूर्व प्रधान को भारी पड़ गया। उसकी बदसलूकी से परेशान महिलाओं ने उसे इतना पीटा कि नशा काफूर हो गया। महिलाओं के साथ पुरुषों ने भी हाथ साफ किया। पिटाई से घायल पूर्व प्रधान को बाद में जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। घायल के भाई ने एक अन्य पूर्व प्रधान समेत पांच लोगों के खिलाफ मारपीट और बलवा की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पहले आरोपी को हिरासत में लिया फिर छोड़ दिया।
विज्ञापन

गांव वालों के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करखेड़ी का पूर्व प्रधान जयवीर नशे में दबंगई कर रहा था। आरोप है कि महिलाओं और बच्चों समेत रास्ता चलते लोगों को गालियां बक रहा था। कुछ लोग एक राय हो गए और एकत्र होकर उसे पकड़  लिया। इतने में महिलाओं ने उसे जमकर पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद तो जो आया उसी ने धुना। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल उसे बचाया और घायलावस्था में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल के भाई महेश ने पूर्व प्रधान वीरेंद्र सिंह, प्रधान पति प्रमोद, अतर सिंह, बीडीसी सदस्य बुद्धसेन और राजवीर उर्फ सैदू के खिलाफ बलवा और मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने घटना के कुछ देर बाद पूर्व प्रधान वीरेंद्र को हिरासत में लिया, जिसे बाद में पूछताछ कर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें