पलिया-भीरा रोड पर ग्राम मटहिया के पास भयंकर कोहरे के कारण बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें सभी लोग बाल-बाल बच गए।
सवारियों को लेकर पलिया की ओर आ रही प्राइवेट यूनियन की बस की सामने से आ रहे एक ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। इसमें दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि इसमें सभी सवारियां महफूज हैं। दुर्घटना के बाद रोड के दोनों तरफ जाम लग गया। काफी देर तक वाहनों की कतार लगी रहीं। काफी देर के बाद जाम खुला और यातायात सुचारु हो सका।