फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई कर रहे किसान की करंट लगने से मौत

Mon, 20 Jun 2016 11:25 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 बिनावर के रजागंज गांव में हुआ हादसा
 बिनावर थाने के गांव रजागंज में सिंचाई कर रहे महेंद्र पाल नाम के किसान की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मौत हो गई। हादसा रविवार शाम हुआ। परिवारवालों की तहरीर पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
बिनावर थाने के गांव रजागंज निवासी महेंद्र पाल (36) पुत्र मान सिंह रविवार शाम खेत पर फसल की सिंचाई कर रहे थे। इसी दौरान ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट की लाइन में अचानक फाल्ट हुआ। इससे खंभे में करंट आ गया। खंभे की चपेट में आने से महेंद्रपाल झुलस गए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिवारवालों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में घायल कासगंज की महिला की जान गई
बदायूं। सड़क हादसे में घायल कासगंज की महिला की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। कासगंज के थाना सोरों के गांव लहरा घाट निवासी राजवती पत्नी श्यापाल रविवार को गांव के अन्य लोगों के साथ बिल्सी के गांव रिसौली में होने वाले सत्संग में शामिल होने जा रही थीं। सभी लोग मैजिक वाहन में थे। मैजिक वाहन बुटला गांव के पास पलट गया। हादसे में 25 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां राजवती की मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें