फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटरा सआदतगंज कांड की सुनवाई अब 11 जुलाई को

Mon, 20 Jun 2016 11:25 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सीबीआई ने स्थायी अधिवक्ता की नियुक्ति को वक्त मांगा 
 चर्चित कटरा सआदतगंज कांड में सुनवाई अब 11 जुलाई को होगी। स्पेशल जज पाक्सो एक्ट वीरेंद्र कुमार पांडेय ने स्थायी अधिवक्ता नियुक्ति करने के लिए वक्त मांगे जाने संबंधी सीबीआई की अर्जी को स्वीकार कर लिया है। इससे पहले मामले में सुनवाई एक जून को हुई थी।
उसहैत थाने के गांव कटरा सआदतगंज में 27/28 मई 2014 की रात चचेरी-तहेरी बहनों के शव पेड़ पर लटके मिले थे। परिवारवालों ने पप्पू यादव, अवधेश यादव, उर्वेश यादव (सगे भाई) समेत कटरा सआदतगंज पुलिस चौकी के सिपाही सर्वेश यादव और छत्रपाल गंगवार के खिलाफ गैंगरेप के बाद हत्या का मामला दर्ज कराया था। 11 दिसंबर 2014 को मामले में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल करते हुए दावा किया गया था कि लड़कियों ने खुदकुशी की थी। वादी पक्ष के प्रोटेस्ट पर स्पेशल जज पाक्सो एक्ट ने क्लोजर रिपोर्ट खारिज कर पप्पू यादव को आरोपी माना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में पप्पू यादव पर आरोप तय होने हैं। इस पर सुनवाई चल रही है। सोमवार को सुनवाई के दौरान सीबीआई की ओर से कोर्ट में अर्जी दी गई कि जांच एजेंसी को बदायूं में अपने स्थायी अधिवक्ता की नियुक्ति के लिए समय चाहिए। कोर्ट ने अर्जी स्वीकार करते हुए सुनवाई की अगली तारीख 11 जुलाई तय कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें