फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र की गला दबाकर हत्या

Tue, 05 May 2015 11:27 PM IST
Binavar
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में सोमवार देर रात इंटर के छात्र की गला दबाकर हत्या कर दी गई। उसका शव पड़ोस के गांव में नदी के किनारे मिला। छात्र के पिता ने रंजिशन हत्या का आरोप लगाते हुए गांव के ही चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। देर शाम तक पुलिस ने रिपेार्ट दर्ज नहीं की थी। हत्या की वजह प्रधानी का चुनाव और राशन कोटे की रंजिश बताई जा रही है। बलराम ने इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सादुल्लापुर भितारा निवासी राजकुमार की गांव में ही चक्की है। उनके भाई महेंद्र सिंह गांव के राशन कोटेदार हैं। सोमवार रात 10.30 बजे राजकुमार का 18 वर्षीय बेटा बलराम घर से चक्की पर पिता का हाथ बंटाने के लिए निकला था पर वहां नहीं पहुंचा। रात में ही परिवार वालों ने तलाश शुरू की। पता नहीं लगा तो खबर पुलिस को दी। पुलिस ने इसे नजरअंदाज कर दिया। मंगलवार सुबह 5.30 बजे उसका शव पड़ोसी गांव गुलडिया गौटिया में नदी किनारे पड़ा मिला।
खबर पुलिस को दी गई। तीन घंटे बाद सुबह 8.45 बजे एसओ जमीरुल हसन मौके पर पहुंचे। यहां गांव वालों की पुलिस से झड़प भी हुई। परिवार वालों ने एक घंटे तक शव नहीं उठने दिया। बाद में सीओ सिटी आरएस धामा मौके पर पहुंचे। उन्होंने समझा-बुझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पोस्टमार्टम में बलराम की हत्या गला दबाकर किए जाने की पुष्टि हुई है। उसके शरीर पर चोटों के निशान भी हैं। बलराम के पिता राजकुमार ने गांव के ही सत्यपाल, गोपालदास, रूम सिंह और अजयपाल के खिलाफ रंजिशन हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें