फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उसहैत में किशोरी से रेप, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 21 Sep 2015 11:44 PM IST
अमर उजाला, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना रविवार की है। उसहैत थाने के एक गांव की किशोरी खेत पर घास लेने गई थी। वहां उसे पड़ोसी गांव का श्याम सिंह (18) पुत्र ब्रजपाल मिला। किशोरी का आरोप है कि श्याम सिंह उसको दबोच कर पास ही खेत में पड़ी झोपड़ी में ले गया। वहां किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। किशोरी घर पर देर से पहुंची तो परिवार वालों ने वजह पूछी। इस पर किशोरी ने घटना के बारे में बताया। रविवार देर रात ही किशोरी के भाई की तहरीर पर पुलिस ने श्याम सिंह के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली। सोमवार को श्याम सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। इधर, जिला महिला अस्पताल में किशोरी का प्राइमरी मेडिकल कराया गया। इसमें प्रथम दृष्टया उसके साथ बलात्कार की पुष्टि नहीं हुई है। किशोरी के प्राइवेट पार्ट से स्लाइड बनाकर पैथालॉजी भेजी गई है। हालांकि गांव में आरोपी और किशोरी के बीच प्रेम प्रसंग की चर्चा है। पुलिस भी इस बात को स्वीकार कर रही है।
विज्ञापन


रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। किशोरी का मेडिकल कराया गया है। गांव में जांच के दौरान पता लगा है कि आरोपी और किशोरी के बीच कई महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था।-कमलेश सिंह, एसओ उसहैत
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें