फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन मिले लापता प्रधानाचार्य

Mon, 07 Nov 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
विज्ञापन
तीसरे दिन मिले लापता प्रधानाचार्य 
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव लभारी स्थित गौतमबुद्ध उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के लापता प्रधानाचार्य प्रेम सिंह तीसरे दिन कासगंज जिले के गंडुंडवारा से बरामद हो गए। वह किसी को बताए बिना घर से चले गए थे। प्रधानाचार्य के बरामद होने के संबंध में खबर थाना पुलिस को भी दे दी गई है। 
विज्ञापन

कादरचौक थाने के गांव लभारी स्थित गौतमबद्ध उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रेम सिंह शनिवार को बाइक से बदायूं जिला विद्यालय निरीक्षक के कार्यालय आए थे। यहां से वह वापस नहीं लौटे। उनका मोबाइल भी ऑफ हो गया। परिवार के लोगों ने काफी तलाश किया, लेकिन पता नहीं लगा। रविवार को विद्यालय के प्रबंधक अनार सिंह ने प्रेम सिंह की गुमशुदगी कादरचौक थाने में दर्ज कराई। परिवार के लोग अपहरण की आशंका जता रहे थे। सोमवार को पता लगा कि प्रेम सिंह गंडुडवारा में हैं। इस बारे में अनार सिंह ने पुलिस को खबर दे दी। अनार सिंह का कहना है कि प्रेम सिंह डिप्रेशन की वजह से किसी को बिना बताए चले गए थे। उनके मिल जाने से परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें