फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को अगवा कर गैंगरेप

Mon, 07 Nov 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला साहिबाबाद
विज्ञापन
गैंगरेप - फोटो : demo pic
विज्ञापन
 थाना क्षेत्र की एक कालोनी निवासी किशोरी को पास ही रहने वाली महिला और उसके पति ने अगवा कर लोनी के बंथला इलाके के मकान में बंधक बनाया, जहां उसकेसाथ गैंगरेप किया गया। किसी तरह घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को दुखड़ा सुनाया। इस संबंध में उसके परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी महिला, उसके पति और मकान मालिक को गिरफ्तार किया है।13 वर्षीय किशोरी करीब 15 दिन पहले गायब हो गई थी। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी थाना साहिबाबाद में दर्ज कराई थी।

सोमवार को किशोरी घर पहुंची और परिजनों को बताया कि पड़ोस में रहने वाली दूर की रिश्ते की चाची सीमा उसे बहलाकर लोनी के बंथला स्थितएक मकान में ले गई थी, जहां उसे बंधक बनाकर उसके साथ सुरेश समेत कई युवकों ने रेप किया।
विज्ञापन


इस संबंध में एएसपी अनूप सिंह ने बताया कि आरोपी सीमा, उसके पति सुरेश और जिस मकान में किशोरी को बंधक बना कर रखा गया, उसके मालिक उदय प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। किशोरी का मेडिकल करवाया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने का इंतजार है।

किशोरी के अनुसार दिन में दो से तीन युवक उसके साथ दुष्कर्म करते थे। ऐसे में पुलिस को शक है कि महिला किशोरी से देह व्यापार करवाती थी। शोर मचाने की कोशिश करने पर किशोरी से मारपीट की जाती थी। पुलिस के अनुसार महिला से पूछताछ के बाद बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हो सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें