कोतवाली पुलिस ने केस डायरी कर ली तैयार
सीबीआई जल्द खंगाल सकती गुप्ता दंपति का घर
शहर के बहुचर्चित गुप्ता दंपति हत्याकांड की केस डायरी कोतवाली पुलिस सीबीआई को सौंपने के लिए लखनऊ कार्यालय में जाएगी। पुलिस ने केस डायरी तैयार कर ली है। केस डायरी का पढने के बाद सीबीआई किसी भी दिन जांच के लिए शहर में आ सकती है।
शहर के मोहल्ला कटरा ब्राहमपुर में रिटायर्ड इंजीनियर विजेंद्र गुप्ता और उनकी पत्नी शन्नो का शव सड़ी हुई स्थिति में उनके घर में मिला था। इस मामले में पुलिस और एसटीएफ के नाकाम होने के बाद जांच सीबीआई को दी गई है। कोतवाली पुलिस को दंपति हत्याकांड से जुड़ी केस डायरी को सौंपने के आदेश दिए जा चुके हैं। पुलिस ने केस डायरी से संबंधित रिपोर्ट तैयार कर ली है, जिससे शुक्रवार को लखनऊ स्थित सीबीआई के कार्यालय में भेज दिया जाएगा। इसके बाद सीबीआई गुप्ता दंपति का शव जिस घर में मिला था, उसकी जांच करने के लिए आने की उम्मीद है।
-----
केस डायरी सौंपने का आदेश मिला था। सीबीआई को केस डायरी शुक्रवार को सौंप दी जाएगी। सीबीआई कब आएगी। इस बारे में कुछ नहीं कह सकता।
-मनोज कुमार सिंह, कोतवाली इंस्पेक्टर