-पुलिस ने कब्जे में लिया, पोस्टमार्टम को भेजा
थाना फैजगंज बेहटा के गांव गनगोली में शनिवार को 14 साल की किशोरी का शव गांव के बाहर पेड़ पर लटका मिला। प्रथम दृष्टया पुलिस इसे खुदकुशी मान रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हालांकि किशोरी के परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
फैजगंज बेहटा थाने के गांव गनगोली निवासी सत्यवीर बाहर रहकर नौकरी करता है। यहां उसकी दो बेटियां और दो बेटे रहते थे। शनिवार सुबह करीब आठ बजे सत्यवीर की 14 साल की बेटी घर से निकली थी। इसके बाद उसका शव गांव के बाहर पेड़ पर लटका मिला। गांव वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया। एसओ रामनरेश माथुर का कहना है कि मामला प्रथम दृष्टया खुदकुशी का लग रहा है। मामले में जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह साफ हो जाएगी। अगर परिवार वालों की ओर से कोई तहरीर आती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।