फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे परिवार को बंधक बनाकर लाखों की लूट, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 21 Jun 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो आसफपुर।
विज्ञापन
लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फैजगंज बेहटा के आसफपुर में मंगलवार रात हुई वारदात      
विज्ञापन

छह बदमाशों ने घर में घुसते ही सभी को कब्जे में लिया      
थाना फैजगंज बेहटा के गांव आसफपुर में आधा दर्जन बदमाशों ने मंगलवार रात एक घर पर धावा बोलकर यहां से नकदी और जेवर समेत करीब तीन लाख रुपये का माल लूट लिया। गृहस्वामी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वारदात को अंजाम देने वालों की सुरागरसी की जा रही है। अब तक इनका कोई सुराग नहीं लगा सका है।      
फैजगंज बेहटा थाने के गांव आसफपुर का सोमपाल मौर्य बड़ा किसान है। मंगलवार रात आधा दर्जन बदमाश सोमपाल के घर में घुस आए। बदमाशों ने घर में घुसते ही सोमपाल, उसकी पत्नी महारानी, बेटी पिंकी, दामाद ओमकार और पुत्रवधु नीरा मौर्य को कब्जे में ले लिया। इन सभी के रस्सी से हाथ-पांव बांध दिए। इसके बाद करीब एक घंटे तक बदमाशों ने घर में लूटपाट की। घर में रखे करीब 2.75 लाख रुपये के जेवर और 15 हजार रुपये नकदी बदमाशों ने अपने कब्जे में ले ली। इसके बाद यहां से फरार हो गए। रात में ही घटना के बारे में सूचना गांव के लोगों ने यूपी 100 को दी।      
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची यूपी 100 ने मौके पर पहुंच कर सभी लोगों को खोला। सोमपाल का आरोप है कि इसके बाद उसने फोन पर थाना पुलिस को सूचना देनी चाही, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। सूचना मिलने पर बुधवार दिन में करीब नौ बजे एसओ राम नरेश माथुर फोर्स के साथ पहुंचे। मौका मुआयना करने के साथ पूछताछ की। एसओ रामनरेश माथुर का कहना है कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।       
 
एक बार फिर सामने आई पुलिस की लापरवाही      
आसफपुर। थाना पुलिस की लापरवाही एक बार फिर से सामने आई है। सोमपाल के पड़ोसियों और गांव के लोगों का कहना है कि जब बदमाश सोमपाल के घर में लूटपाट करने के बाद निकल रहे थे, तभी उनको पता लग गया था। बदमाशों के पास असलहे थे। वह स्थानीय भाषा में ही बात कर रहे थे। इस वजह से गांव के लोग हिम्मत नहीं जुटा सके। जिस तरह से सूचना मिलने के कुछ देर बाद ही यूपी 100 मौके पर पहुंच गई। अगर इसी तरह से पुलिस ने कार्रवाई की होती तो बदमाशों को घेराबंदी करके पकड़ा जा सकता था।       
विज्ञापन

 
बंद घर से हजारों का सामान समेट ले गए चोर      
आसफपुर। थाना फैजगंज बेहटा के कस्बा आसफपुर का निवासी श्रीराम गुप्ता दिल्ली में रहकर काम करता है। यहां उसका घर बंद पड़ा है। मौका पाकर चोर उसके घर में घुस गए। यहां से चोर बर्तन और जरूरी सामान समेत करीब 10 हजार रुपये का सामान समेट कर ले गए। मंगलवार को श्रीराम गुप्ता दिल्ली से लौटा तो उसे चोरी के बारे में पता लगा। उसने रिपोर्ट दर्ज कराने को थाने में तहरीर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें