फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी चोरियों से सहमा इलाका, घर में घुस तमंचे के बल लूट

Thu, 03 Sep 2015 07:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
 बिल्सी रोड स्थित अपने घर की घर पर माजिद अपने परिवार के साथ सो रहे थे। इनके अनुसार, अचानक खटपट की आवाज सुनकर अपने बेटे संग उठकर ये छत से नीचे आए, तभी एक लुटेरे ने इनकी कनपटी पर पिस्तौल रख दी। जान से मारने की घमकी के कारण बाप-बेटा व अन्य सदस्य कोई विरोध नहीं कर सके। लुटेरेे घर में रखा जेवरात और सूटकेश में रखे 1.75 लाख रुपए की नकदी लूट कर ले गए। लुटेरों के जाने के बाद माजिद ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को इकट्ठा किया, इसके बाद ये नगर परिषद सदस्य नफीस अहमद और मोहल्ले के लोगों संग कोतवाली जाकर घटना की रिपोर्ट दर्ज करायी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद एसएसआई सुरेंद्र सिंह को तहरीर भी सौंप दी।
विज्ञापन

इलाके में दूसरी चोरी स्टेशन रोड पर एक कंफैक्शनरी शॉप पर हुई। ये दुकान पंजाबी कालोनी निवासी किशनलाल मेंदीरत्ता की है। दुकान मालिक ने मुताबिक, उनकी दुकान की गुल्लक चोरी की गई, जिसमें 35 हजार रुपए रखे हुए थे। किशनलाल को चोरी की जानकारी तब हुई जब वह शॉप पर पहुंचे और शटर को कटा देखा। असल में चोर दुकान की दूसरी मंजिल पर लगे शटर को तोड़कर अंदर घुसे थे। घटना की जानकारी पाकर पुलिस ने मौके की तहकीकात की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें