फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष ने सीबीआई से मांगीं जांच आख्याएं

Tue, 06 Jan 2015 11:35 PM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा सआदतगंज कांड में दाखिल क्लोजर रिपोर्ट को चुनौती देने के लिए तैयार पीड़ित पक्ष ने एक ओर रिपोर्ट को मानने से इन्कार कर दिया, वहीं स्पेशल कोर्ट (पाक्सो एक्ट) के समक्ष अर्जी देकर उन सभी जांच रिपोर्ट सहित अभिलेखीय साक्ष्य तलब करने का अनुरोध किया, जिनके आधार पर जांच एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट लगाई है। मामले पर अगली सुनवाई 16 जनवरी को होगी।
विज्ञापन

मृतक दोनों लड़कियों के परिजनों की ओर से मंगलवार को इस आशय से आवेदन दिया गया कि उन्हें प्रोटेस्ट अर्जी दाखिल करने के लिए उन सभी जांच आख्याओं सहित मेडिकल रिपोर्ट, तकनीकी जांच, लाई डिटेक्टर टेस्ट, स्वाप, डीएनए आदि की प्रमाणित तथा सत्यापित नकलें न्याय के हित में उपलब्ध कराई जाएं। सुनवाई के दौरान जांच एजेंसी के अधिकारियों ने पीड़ित पक्ष को अपनी रिपोर्ट के आधार और साक्ष्य उपलब्ध कराने पर सहमति जताई। मामले के निस्तारण के लिए 16 तारीख मुकर्रर की है।
कटरा सआदतगंज में 27/28 मई, 2014 को चचेरी-तहेरी बहनों के शव आम के बाग में पेड़ पर लटके मिले थे। मामले में पांच लोगों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई, जिसमें कहा गया था कि सामूहिक दुराचार के बाद पेड़ से लटका कर मार डाला गया। बाद में जांच स्थानीय पुलिस से हटाकर सीबीआई को सौंप दी गई। तकरीबन छह माह बाद जांच एजेंसी ने 11 दिसंबर को कोर्ट में दाखिल क्लोजर रिपोर्ट में दोनों लड़कियों द्वारा खुदकुशी करने का दावा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें