फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई कर रहे किसान को गोली मारी

Fri, 03 Mar 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो दहगवां/ जरीफनगर।
विज्ञापन
gunpoint
विज्ञापन
गांव के ही चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

थाना जरीफनगर के गांव अंबियापुर में शुक्रवार शाम खेत की सिंचाई कर रहे किसान को गोली मारकर घायल कर दिया गया। घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अभी आरोपियों फरार हैं।
जरीफनगर के गांव अंबियापुर निवासी भगवान सिंह (50) पुत्र डालचंद्र शुक्रवार को अपने खेत पर सिंचाई कर रहा था। यहां उसकी किसी बात पर गांव के ही वीरेश, नीरेश, दुर्गेश और जमुना सिंह से कहासुनी हो गई। आरोप है कि बात बढ़ने पर इन लोगों ने भगवान सिंह पर फायरिंग कर दी। फायरिंग होने पर आसपास खेतों में काम कर रहे किसान भी पहुंच गए। हमलावर यहां से भाग चुके थे। भगवान सिंह खून में लथपथ पड़ा था। लोगों ने उसके परिवारवालों को खबर दी। परिवारवाले भी पहुंच गए। उसे स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मामले में चारों के खिलाफ कातिलाना हमले की धाराओं में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन


अज्ञात वाहन की टक्कर से सिपाही घायल
बदायूं। बरेली  रोड पर खेड़ा नवादा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से सिपाही घायल हो गया।  उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डायल 100 के कार्यालय में तैनात  सिपाही दीपक पोसवाल शुक्रवार शाम बदायूं की ओर जा रहा था। रास्ते में  पहलवान साहब की मजार के पास उसकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।  इससे सिपाही घायल हो गया। 

संदिग्ध हालात में महिला झुलसी
जरीफनगर/ दहगवां।  थाना क्षेत्र के गांव पडरिया निवासी नन्हे की पत्नी संदिग्ध हालात में  झुलस गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नन्हे अपने परिवार के साथ चंड़ीगढ़ में रहकर नौकरी करता था। कुछ दिन पहले ही वह अपनी पत्नी के साथ  गांव लौटा था। परिवार के बाकी लोग चंडीगढ़ में ही हैं। 
विज्ञापन


बैंडबाजे वालों में मारपीट, दो घायल
सहसवान। बैंडबाजा संचालकों के बीच हुई मारपीट में दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना शुक्रवार सुबह की है। जय हिंद बैंड का संचालक परवेज मोहल्ला पठान टोला जहांगीराबाद  से बारात चढ़वा कर लौट रहा था। रास्ते में डीपी यादव के आवास के पास दूसरी ओर से आ रहा रफीक बैंड का संचालक मिल गया। यहां रास्ता निकासी को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें परवेज और कमरुल घायल हो गए। पुलिस ने  मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें