मूसाझाग क्षेत्र में मोहम्मद नगर सुलरा के पास वारदात
आइडिया मोबाइल कंपनी के सेल्समैन को हमलावरों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। आरोप है कि उससे 15 हजार रुपये भी लूट ए।ि वारदात दिन दहाड़े मूसाझाग थाना क्षेत्र में गुलड़िया-मोहम्मदनगर सुलरा रोड पर हुई। घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मूसाझाग थाने के गांव मोहम्मद नगर सुलरा निवासी किशनपाल (25) पुत्र महेंद्र आइडिया मोबाइल कंपनी में सेल्समैन है। शुक्रवार को वह काम निपटाने गुलड़िया आया था। दोपहर यहां से वापस गांव लौट रहा था। गुलड़िया-मोहम्मद नगर सुलरा रोड पर तीन लोगों ने किशपाल को घेर लिया। उससे 15 हजार लूट लिए। किशनपाल ने विरोध किया तो उस पर चाकू से प्रहार कर दिया। चाकू लगने से वह गंभीर घायल हो गया। गांव के लोगों ने खबर पुलिस को भी दी, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। किशनपाल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए अभी तहरीर नहीं दी गई है। एसओ रामनरेश माथुर का कहना है कि तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।