फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी पर लटकता मिला विवाहिता का शव

Wed, 08 Mar 2017 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
विज्ञापन
ममता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
-दहेज हत्या का आरोप, पति समेत पांच नामजद
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला चौबे में विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। मृतका के मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। खबर मिलने पर सीओ सिटी अभिषेक यादव और इंस्पेक्टर कोतवाली लोकेंद्र सिंह ने मौका मुआयना कर घटना के संबंध में जानकारी ली। हालांकि, ससुरालियों का कहना है कि जेठानी से कहासुनी होने के बाद उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला चौबे निवासी मनीष गुप्ता बिजली विभाग में संविदा कर्मचारी हैं। मनीष की शादी करीब चार साल पहले लखनऊ के इंदिरा नगर सेक्टर 19 निवासी अशोक गुप्ता की बेटी ममता गुप्ता से हुई थी। ममता का एक तीन साल का बेटा देव भी है। अशोक गुप्ता का आरोप है कि ससुराली दहेज की मांग को लेकर ममता को प्रताड़ित करते थे। दहेज की मांग पूरी न होने पर मंगलवार रात ममता की हत्या कर दी। उनको फोन किया कि ममता की मौत हार्ट अटैक से हो गई है। अशोक गुप्ता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने ममता के पति मनीष गुप्ता, ससुर महेश गुप्ता, सास शोभा गुप्ता, जेठ अवनीश और जेठानी मीनाक्षी के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें