फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा की दबंगई, बीमार को उठा ले गया

Sun, 25 Jan 2015 12:21 AM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
सहसवान थाने के एक दरोगा ने जिला अस्पताल में दबंगई की। दरअसल यह दरोगा एक व्यक्ति को जेल भेजने से पहले जिला अस्पताल में मेडिकल कराने आया था। यहां डॉक्टर ने मेडिकल के दौरान इस व्यक्ति को आराम की सलाह दी। इस पर दरोगा भड़क गया।
विज्ञापन

बरातेगदार निवासी राम कुमार सिंह पीसीएफ में परिवहन ठेकेदार हैं। इनके खिलाफ सौ बोरा यूरिया के गवन का मुकदमा सहसवान में दर्ज कराया गया था। हालांकि ठेकेदार के पास चार सौ बोरा खाद का उठान और इतने बोरा की ही रिसीविंग हैं। गिरफ्तारी के बाद देर रात सहसवान कोतवाली का दरोगा देवेंद्र सिंह जाधव, सिपाही राज कुमार और रविराज ठेकेदार को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉ. जीके गुप्ता ने ठेकेदार का मेडिकल किया। उन्होंने हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत बताते हुए ठेकेदार को आराम की सलाह दी। डॉक्टर ने ठेकेदार को भर्ती कर लिया तो दरोगा भड़क गया और डॉक्टर से अभद्रता कर दी। ठेकेदार को गंभीर हालत में दरोगा और सिपाही अस्पताल से जबरन उठाकर जेल ले गए।

यह गंभीर बात है। मानवाधिकार का हनन है। अगर, गिरफ्तार व्यक्ति की हालत गंभीर थी तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया जाना चाहिए। पूरे प्रकरण में जांच कराकर दरोगा और सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -बालेंदुभूषण सिंह, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें