फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ हत्या का मुकदमा

Fri, 26 Aug 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो /बदायूं
विज्ञापन
हत्या का मुकदमा - फोटो : बदायूं/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
 बरेली के थाना सिरौली के गांव गढ़ी निवासी पूरन लाल नाम के युवक की लाश तीन महीने पहले दबतोरी में रेलवे ट्रेक पर मिली थी।पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर इस मामले में छह लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। बृहस्पतिवार को सिरौली पुलिस की टीम ने बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव दबतोरी पहुंच कर मौका मुआयना किया। 
विज्ञापन

बरेली के थाना सिरौली के गांव गढ़ी निवासी पूरन लाल (20) पुत्र मान सिंह ने 19 अप्रैल 2016 को दबतोरी में रेलवे ट्रेक पर बरेली-मुरादाबाद पैसेंजर ट्रेन के आगे कूद कर खुदकुशी कर ली थी। पूरन लाल का गांव की ही एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह उसे भगा कर ले गया था। बाद में परिवार के लोगों के दवाब में वह वापस लौट गया। पंचायत के बाद लड़की को उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया गया था। इसके बाद पूरन लाल ने खुदकुशी कर ली। उसके पास से लड़की का फोटो भी मिला था।
मृतक के पिता मान सिंह ने हत्या का आरोप लगाते हुए सीजेएम कोर्ट बरेली में सीआरपीसी 156 (3) के तहत अर्जी दी थी। आरोप लगाया था कि लड़की का भाई वीरभान घर से बुला कर ले गया था। बाद में बिसौली कोतवाली के गांव जलालपुर के जगतपाल, सुरेश, रतनपाल, बिरजनिया के साथ मिलकर पूरन लाल की हत्या कर दी। शव रेल ट्रेक पर फेंक दिया। साजिश में लड़की की दादी सुर्तिया भी शामिल थी। कोर्ट ने पुलिस को मामले में मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दिया। इस पर पुलिस ने इन सभी छह लोग के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। गुरुवार को सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने पुलिस टीम के साथ दबतोरी पहुंच कर मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें