फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसाद खाने से बालक की मौत, पुजारी समेत दो गंभीर

Wed, 19 Apr 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  बिसौली।
विज्ञापन
injured - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
- उघैती थाने के गांव सराह बरौलिया के मंदिर का मामला
विज्ञापन

- दोपहर के वक्त एक महिला आई थी मंदिर पर प्रसाद चढ़ाने
थाना उघैती के गांव सराह बरौलिया स्थित मंदिर पर प्रसाद खाने के बाद 10 साल के बालक की मौत हो गई। मंदिर के पुजारी और एक अन्य बालक की हालत बिगड़ गई, जिन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनो की हालत गंभीर है। मंगलवार को दोपहर अज्ञात महिला प्राचीन मंदिर पर प्रसाद चढ़ाने आई थी। यह महिला कौन है, इस बारे में कोई नहीं बता पा रहा। 
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर एक अज्ञात महिला गांव के प्राचीन मंदिर में प्रसाद चढ़ाने को पहुंची। महिला ने प्रसाद चढ़ाने के बाद मंदिर परिसर में खेल रहे गजराम के 10 वर्षीय बेटे अंकित, वीरपाल के 11 वर्षीय बेटे शिवम और मंदिर के पुजारी बाबा ध्यानदास को प्रसाद खाने के लिए दिया। इसके बाद वह चली गई। इन लोगों ने प्रसाद खाया तो कुछ ही देर में सभी की हालत बिगड़ने लगी। अंकित और शिवम के परिवार वाले इनको लेकर बिसौली में निजी डॉक्टर के यहां पहुंचे। इलाज के दौरान अंकित की मौत हो गई। पुजारी बाबा ध्यानदास और शिवम का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रारंभिक उपचार के बाद निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्रसाद देने वाली महिला कौन थी। इस बारे में पता नहीं लग सका है। गांव के लोगों का मानना है कि प्रसाद में विषाक्त मिला हुआ होगा। अंकित के परिवार वाले उसका शव अपने साथ ले गए हैं। अभी पोस्टमार्टम से वह इंकार कर रहे हैं। एसओ नरेश कश्यप का कहना है कि मामले में पड़ताल की जा रही है। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मौत की सही वजह पोस्टमार्टम के बाद ही साफ हो सकेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें