उझानी में कांवड़ियों को पीटने वाले दरोगा अशोक यादव को एसएसपी सुनील सक्सेना ने लाइन हाजिर कर दिया है। मामले में जांच के आदेश इंस्पेक्टर उझानी को दिए हैं। जांच के बाद दरोगा के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।
उझानी कोतवाली के दरोगा अशोक यादव ने बुधवार रात कछला गंगा घाट से जल लेकर लौट रहे कांवड़ियों से उझानी में मारपीट कर दी थी। बृहस्पतिवार सुबह कांवड़ियों ने एसएसपी ऑफिस का घेराव कर दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। सिटी मजिस्ट्रेट एके श्रीवास्तव और सीओ सिटी आनंद कुमार पांडेय ने किसी तरह कांवड़ियों को समझा कर शांत किया। शनिवार को एसएसपी ने दरोगा अशोक यादव को लाइन हाजिर कर दिया। उसके खिलाफ जांच इंस्पेक्टर उझानी को दी गई है।